January 23, 2026 5:00 pm

नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

[adsforwp id="60"]

नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। यह शिविर 4 नवंबर को शुरू हुआ और 10 नवंबर को इसका समापन हुआ। इस शिविर में विद्यालय के 15 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल पब्लिक स्कूल डमलाना के मुख्य अध्यापक श्याम लाल ने शिरकत की । इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें स्वागत गीत, नाटी, भाषण और नशे के दुष्परिणाम पर एक लघुनाटिका प्रस्तुत की । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य बीआर वर्मा भी मौजूद रहे। एनएसएस प्रभारी सत्या देवी ने मुख्य अतिथि को शिविर की गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और उनके द्वारा कही गई बातों को बच्चों से अपनाने के लिए कहा।

Leave a Reply