January 23, 2026 3:45 pm

अर्की महाविद्यालय में नवनियुक्त सीएससीए का गठन ।

[adsforwp id="60"]

राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय प्राचार्य सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में शैक्षणिक सत्र 2025 -26 के लिए नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) कार्यकारिणी हेतू शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शैक्षणिक मेरिट के आधार पर प्राचार्या सुनीता शर्मा ने भूपेश कुमार को अध्यक्ष किरण वर्मा को उपाध्यक्ष जसविंदर को सचिव तथा मानसी को सह सचिव के पद की शपथ दिलाई। वहीं डॉ मस्तराम ने कक्षा प्रतिनिधि के रूप में नेहा,ज्योतिका, किरण बाला, रितिका शर्मा,नेहा,कुलदीप,सपना बंसल,मेहुल गुप्ता,आस्था शर्मा, इशिता, प्राजंलि शर्मा, कार्तिक,महक, प्रियंका,गीतांजलि,व डिंपल को शपथ दिलाई। महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने एनसीसी से ज्योति वर्मा पुनीत कुमार एन एस एस से डिंपल कृतिका खेलकूद में विजय कुमार रिया आर एंड आर से प्रियांशु चंदेल अंशिता सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में सोनिया वर्मा सूरज कुमार तथा क्लब और समिति से मोहित शर्मा निधि शर्मा को प्रतिनिधि के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कालेज प्राचार्या सुनीता शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभ कामनाएं दी और उनसे महाविद्यालय के उत्थान और विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।यह शपथ ग्रहण समारोह सीएससीए कमेटी डॉ हेमराज सूर्य प्रो.सोहन नेगी तथा डॉ जितेंद्र ठाकुर की देखरेख में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।


Leave a Reply