अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से एक दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख अदानी समूह दाड़लाघाट संदीप सिरा रहे। उत्सव में 23 सरकारी विद्यालयों के लगभग 240 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राथमिक वर्ग के बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, पुट एंड रन तथा डॉज द बॉल जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ तथा बालक एवं बालिकाओं के वॉलीबॉल मैच आयोजित किए गए। कार्यक्रम में 23 विद्यालयों के अध्यापक, बालमित्र, समुदाय के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों सहित 330 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। समापन समारोह में विशेष अतिथि प्रधानाचार्य पी.एम. जी.एस.एस.एस. दाड़लाघाट डॉक्टर नरेंद्र कुमार, बीईईओ धुंदन बृज लाल पंवर, सीएचटी दाड़लाघाट हीरालाल गांधी, सीएचटी नवगांव राजेश गुप्ता, वर्टिकल हेड सेडी महेंद्र पटेल, सीनियर रीजनल मैनेजर संजय शर्मा एवं विजय चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन अतिथियों ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दाड़लाघाट, असलू, कराड़ाघाट, बुघार, चंडी और पकोटी के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। माध्यमिक वर्ग में जी.एस.एस.एस. दाड़लाघाट, जी.एस.एस.एस. मांगू, जी.एच.एस. कंसवाला और जी.एस.एस.एस. चंडी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन जीता। यूनिट हेड संदीप सिरा ने बच्चों को खेलों में रुचि बनाए रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं संजय शर्मा ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने की बात कही। उत्सव में सभी बच्चों और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।






