January 23, 2026 5:04 pm

हिमाचल अकैडमी स्कूल बखालग बहवाँ अर्की में मनाया गया  पारितोषिक वितरण समारोह

[adsforwp id="60"]

हिमाचल अकैडमी स्कूल बखालग बहवाँ अर्की में पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर किशोर वर्मा प्रवक्ता बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर व बच्चों द्वारा वंदे मातरम गाकर किया गया। ततपश्चात स्कूल के चेयरमैन रूप राम शर्मा व प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने मुख्यतिथि को स्मृति चिह्न व शॉल टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां देकर आई हुए अभिभावकों व अन्य का मन मोह लिया। ततपश्चात प्रधानाचार्य ने स्कूल के साल भर की रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष रखी।मुख्यतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों को नशे से दूर रहने को कहाकि नशा एक ऐसा जहरीला पदार्थ जिससे मनुष्य के शरीर का नाश तो होता ही है परिवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता, प्रकाश शर्मा, स्थानीय लोग व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply