December 15, 2025 10:09 am

कैंसर की जांच और जागरूकता के लिए पट्टा महलोग में एकदिवसीय जन जागरूकता शिवर का होगा आयोजन

[adsforwp id="60"]

पट्टा महलोग
पवन कुमार सिंघ

आगामी 18 नवंबर 2025 को जिला सोलन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा महलोग में कैंसर जांच और जागरूकता के लिए वर्ल्ड कैंसर केयर एवं वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दीके संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया रहा है l इस शिविर की जानकारी देते हुए सीएसआर प्रभारी संदीप गुलेरियाने बताया कि यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा में 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा l जिसमें कैंसर से संबंधित जांच एवं उससे संबंधित जागरूकता के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा रहा है l इस शिविर में कैंसर की जागरूकता पत्रिका वितरण एवं उससे संबंधित व्याख्यान भी दिया जाएगा , इसके साथ-साथ उससे संबंधित चिकित्सीय परीक्षण और परामर्श भी प्रदान किया जाएगा l महिला स्तन के लिए मैमोग्राफी परीक्षण, महिलाओं के गर्भाशय के लिए उससे संबंधित परीक्षण , मुंह एवं गले की जांच ,रक्त जांच स्क्रीनिक परीक्षण ,हड्डियों की जांच के लिए प्रशिक्षण एवं आंखों की जांच और निशुल्क चश्मा भी प्रदान किया जाएगा l यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा l इस शिविर के माध्यम से लोगों को कैंसर का शीघ्र पता लगाने एवं कैंसर के लक्षणों का शीघ्र पता लगाना तथा कैंसर को विकसित होने से पहले रोकने के उपाय के बारे में बताया जाएग साथी इस शिविर में मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएगी l उन्होंने इस शिविर में सभी से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है l

Leave a Reply