December 15, 2025 9:50 am

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन

[adsforwp id="60"]

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस बाल दिवस कार्यक्रम में शिवराम वर्मा सेवानिवृत्त प्रभारी स्कूली खेल शिक्षा सोलन ने मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन को शोभायमान किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आरम्भ नर्सरी कक्षा के बच्चों ने डांस कर सुन्दर प्रस्तुति दी। उनकी मासूमियत ने सबका मन मोह लिया। वाणी ने सुन्दर भजन सुनाया। यूकेजी के बच्चों की एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कारवाई गई जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक रुचि दिखाई जो बड़े विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत रहा। दसवीं के छात्र पंकज ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में सभी विद्यार्थियों के लिए
छोटे छोटे खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में सभी बच्चों ने भाग लिया तथा खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को लड्डू बाँटे। मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से स्कूल के सभी बच्चों और अध्यापकों को पेन उपहार में दिए। जिसके लिए स्कूल और एसएमसी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। मुख्य अध्यापक पीसी बट्टू ने सभी उपस्थित बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी तथा डिजिटल युग के इस दौर में भरपूर बचपन जीने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सीएचटी रामचंद चंदेल, नरेन्द्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश चंद, धर्मपाल, हेमराज, कमलेश कुमारी, जय प्रकाश, नरेश कुमार, अंजली, आशू, सपना, प्रयोगशाला परिचायक हेमराम, सुरेन्द्र कुमार तथा एसएमसी के सदस्य रंजनी, बबली भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply