February 17, 2026 12:12 pm

शारडा घाट स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित lकुनिहार

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शारडाघाट शिक्षा खंड धर्मपुर जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यालय प्रधानाचार्य मनजीत सिंह की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी कृष्ण दास तनवर और विशिष्ट अतिथि राजकुमार जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l मंच संचालन करते हुए ज्ञान दास टीजीटी आर्ट्स ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी अतिथि गणों का स्वागत किया l तदोपरांत दीप प्रज्वलित करके माँ सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया l तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य मनजीत सिंह और सभी अध्यापक गणों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि जी को स्मृतिचिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया l बच्चों ने इस कार्यक्रम में अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा सभी का मन मोह लिया l मुख्य अतिथि जी ने अपने उद्बोधन भाषण में बच्चों को बेहतर शिक्षा और मूल्यवान नैतिकतावान आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया ताकि भविष्य में बच्चे अच्छे राष्ट्र के निर्माता बन सके शैक्षणिक
और अशैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि जी,विशिष्ट अतिथि जी और विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान कांता देवी और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक विशेष रूप से उप प्रधानाचार्य पूनम गर्ग के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक एवं गैर शिक्षक सदस्यों में नंदलाल , राधिका , नीलम , कुसुम , निर्मला, दिव्या शर्मा ,धीरज शर्मा , कमलेश कुमार , महेश दत्त , हेमकिरण , मनीषा , ललित कुमार , कुलदीप शर्मा ,ज्ञान दास शर्मा , लायक राम ,मीरा देवी , यशोदा देवी व अंकू , पदम् देव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement