January 23, 2026 5:36 pm

विकास खंड कुनिहार द्वारा ग्राम पंचायत गयाना से किया स्वच्छ खंड अभियान का शुभारंभ ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
15 नवंबर से खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार द्वारा आयोजित स्वच्छ खंड अभियान का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर द्वारा ग्राम पंचायत गियाना से शुभारंभ किया गया ।से अभियान में आज संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्वयं सहायता समूहों एवं क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने सफाई अभियान में प्रमुख भूमिका निभाई ।
इस अभियान के तहत विकास खंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सचिव , महिला मंडल, युवक मंडल व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी व विकास खंड कार्यालय से खंड विकास अधिकारी समेत टीम प्रत्येक पंचायत में सफाई करेंगे । जो भी एकत्रित कचरा होगा वो कुनिहार में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई में भेजा जाएगा । अपशिष्ट एकत्रीकरण हेतु प्रत्येक पंचायत में महिलाओं के ग्राम संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है , जिनका सहयोग ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा ।खंड विकास अधिकारी तन्मय कन्वर ने जानकारी देते हुए बताया ,कि अगले माह से हर घर, दुकान,सरकारी व निजी संस्थानों से नियमित रूप से अपशिष्ट एकत्रित किया जाएगा, जिसमें अंबुजा सीमेंट द्वारा भी इसके निपटारे हेतु सहयोग दिया जाएगा ।
ये अभियान door to door अपशिष्ट एकत्रीकरण के प्रति कुनिहार विकास खंड के लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु आरंभ किया गया है । गियाना के बाद, कशलोग, सेवड़ा चंडी, मांगू और संघोई में सफाई अभियान चलाया गया ।

Leave a Reply