January 14, 2026 7:33 pm

रामपुर में आम कार्यकर्ता के घर नाश्ता कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लिख दी नई इबारत, रामपुर की राजनीति में जुड़ गया नया अध्याय

[adsforwp id="60"]

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर बुशहर की राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। पहली बार कोई मुख्यमंत्री अपने टूअर प्रोग्राम को छोड़ एक आम कार्यकर्ता विकेश चौहान गिन्नी के घर नाश्ता करने पँहुच गए। मुख्यमंत्री ने रामपुर में एक आम कार्यकर्ता के घर पर नाश्ता जरूर किया हो लेकिन इस नाश्ते की गर्माहट काफी देर तक राजनीतिक गलियारों में रहेगी। कारण साफ है कि मुख्यमंत्री ने ये जाहिर कर दिया कि वो एक आम आदमी की तरह जीवन जीना पंसद करते है और उनपर आम कार्यकर्ताओं का ज्यादा प्रभाव रहता है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे तब रामपुर कड़ाके की ठंड में ठिढुर रहा था तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला शिंगला हेलीपेड जाने की बजाय दुसरी दिशा में चल पड़ा। किसी कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पर नाश्ते का टुअर प्रोग्राम में जिक्र नहीं था। लेकिन मुख्यमंत्री ने गिन्नी को कभी किए वायदे को पूरा किया कि वे उनके घर पहुंच गए। विकेश चौहान ने भी मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। लोगों का यहां तक कहना था कि जितनी गर्माजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत यहां पर हुआ उतना तो अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन अवसर पर भी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने यहां पर नाश्ता किया और यहां से सीधे हेलीपेड निकल गए। जहां से वे शिमला लौट गए। लेकिन मुख्यमंत्री का आम कार्यकर्ता के घर पर नाश्ता करना चर्चा का विषय बन गया। आज तक रामपुर की राजनीति में कभी ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अब मुख्यमंत्री ने एक नई इबारत लिख दी कि मुख्यमंत्री और आम कार्यकर्ता के बीच कोई बाधा नहीं होती। अभी तक राजनीति मे ऊंची कुर्सी पर बैठे नेताओं औश्र आम कार्यकर्ताओं के बीच रामपुर के लोगों ने एक फासला देखा है। जिसे शनिवार को टुटता देखा गया। एक आम कार्यकर्ता के पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री के साथ बैठकर न केवल नाश्ता किया बल्कि घर में आए मेहमान की तरह उनका हाल चाल भी जाना और अगली बार फिर से आने का न्यौता भी दिया। इस बीच जिसे ये जानकरी लगी कि मुख्यमंत्री एक कार्यकर्ता के घर पर नाश्ता करने गए है तो कई लोगों को कडक़ी ठंड में भी पसीना आ गया।

Leave a Reply