राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में प्रातःकालीन सभा के दौरान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने जानकारी दी कि विद्यालय के दो स्वयंसेवियों वंशिका और सुजल ने युवा नेतृत्व शिविर, कंडाघाट में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों विद्यार्थियों का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर तथा समस्त विद्यालय परिवार ने वंशिका और सुजल को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।





