कुनिहार
अनादि कालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शंभू परिवार व गुफा विकास समिति के सौजन्य से 17 नवंबर 2025 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राम रतन तंवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर और कोषाध्यक्ष गुमान सिंह कंवर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि
16 नवंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से रामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया जाएगा, जोकि 17 नवंबर (सोमवार) को यज्ञ, हवन और पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा।
17 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त में जगतपीता शंकर महादेव जी का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद यज्ञ, हवन और पूर्णाहुति के उपरांत भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन आरम्भ हो जायेगा ।
समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों,प्रदेशवासियों व शंभू प्रेमियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भोले बाबा का पूजन अर्चन कर भजन संध्या में हाजिरी लगाये व प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भाग्य बने ।






