December 15, 2025 10:49 am

युवा महोत्सव ग्रुप 3 में अर्की महाविद्यालय का सराहनीय प्रदर्शन।

[adsforwp id="60"]

Arki

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप 3 का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में 12 नवंबर से 15 नवंबर के बीच संपन्न हुआ। सांस्कृतिक नृत्य, कोरियोग्राफी और क्लासिकल डांस से सजी इस प्रतियोगिता में 44 महाविद्यालय ने भाग लिया। अर्की महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र पंकज तंवर ने शास्त्रीय नृत्य कथक में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। अर्की महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य गिद्दा भी बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया गया जो सभी के लिए प्रशंसा और आकर्षण का केंद्र बना। महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि पंकज तंवर अर्की महाविद्यालय के एक होनहार और प्रतिभाशाली छात्र है। उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का काम करेगी। उन्होंने बताया कि ऊना युवा महोत्सव ग्रुप 3 में अर्की महाविद्यालय के 20 सदस्य दल का नेतृत्व डॉ अंजन कौर और प्रो योगेश कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply