December 15, 2025 10:56 am

राजकीय पी एमश्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में CWSN (चित्तर-लोइथ स्पेशल नीड) दिव्यांग बच्चों का एक दिवसीय कैंप आयोजित

[adsforwp id="60"]


पट्टा महलोग (बद्दी )
पवन कुमार सिंघ

राजकीय पी एमश्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में CWSN (चित्तर-लोइथ स्पेशल नीड) दिव्यांग बच्चों का एक दिवसीय कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में शिक्षाखण्ड पट्टा महलोग और कुठाड़ के CWSN बच्चों ने भाग लिया। इस कैंप में विभिन्न प्रकार की डिसएबिलिटी वाले बच्चों की जाँच की गई, जिसमें विजुअल इम्पेयरमेंट, हियरिंग इम्पेयरमेंट, लोकोमोटर, मेंटल इलनेस, मस्कुलर डिसएबिलिटी आदि शामिल थे।

इस कैंप में लगभग 18 बच्चों ने भाग लिया और उन्हें अलिमको संस्था द्वारा एड्स एंड एप्लियंसेज (उपकरण) प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में श्रीमती मोनिका कमी, श्री वरिष्ठ भा० पाठशाला पट्टा, खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी चार्वतीनगी श्री मती पवना कुमारी, सहायक लेखाकार डॉ. मधुर शर्मा, डी. सोनाली सिंह, टैकनिशियन श्री अमित जी, डाटा ओपरेटर श्री लक्ष्य जी और स्पेशल एजुकेटर श्री मती रंजना शर्मा जी व श्रीमती ललिता जी उपस्थित थे। स्पेशल एजुकेटर ने अभिभावकों के साथ काउंसलिंग भी की।

Leave a Reply