February 17, 2026 11:27 am

पुलिस पेंशनरों का उनकी देनदारीयो को न देने पर सरकार के प्रति गहरा रोष।

[adsforwp id="60"]

19 नवंबर 2025 को जिला सोलन के पुलिस पेंशनरों की त्रैमासिक बैठक धनीराम तनवर संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार की अध्यक्षता में नालागढ़ आयोजित की सर्वप्रथम जो इस अवधि में जितने भी पुलिस पेंशनर का निधन हुआ है उनकी आत्म शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया है जिसमें प्रधान श्यामलाल ठाकुर महासचिव सतपाल शर्मा वह अन्य सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने सरकार के प्रति अपनी वित्तीय लाभ न देने पर गहरा रोष प्रकट किया और कहा कि ऐसी सरकार हमने आज तक हिमाचल में पहली बार देखी है जो अपने मंत्रियों व माननीयो के वेतन भत्ते रोजाना बढ़ाकर मौज मस्ती कर रही है और पेंशनर जो सभी विभागों के हैं अपनी इस वृद्धावस्था में सड़कों पर आकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने बितीय लाभ जो तीन सालों से पेंडिंग पड़े हैं चिकित्सा बिल सालों से नहीं मिले है जिसके कारण इस अवस्था में पेंशनर अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करवाने में असमर्थ है लेकिन यह ऐसी गूंगी व बहरी सरकार है की इनके ऊपर इसका कोई असर नहीं हो रहा है जबकि पैनशरो के प्रति ऐसा व्यवहार कभी भी किसी सरकार ने नहीं किया कई प्रतिशत डी,ए एरियर मेडिकल बिल नहीं दिए जा रहे हैं। 2016 से 22 तक के पेंशनरों को कुछ भी नहीं मिल रहा है जबकि अपने लिए रोजाना नई-नई घोषणा कर रहे हैं और हैरानी की बात तो यह है कि यह किस मुंह से अपनी सरकार के 3 साल पूरा होने पर जशन मनाने जा रहे हैं जशन तो तब होता जब पूरे प्रदेश में लोग खुशहाल होते कर्मचारी पेंशनर नौजवान उनके बारे कोई ख्याल नहीं रखा गया जशन मनाने पर जोर दिया जा रहा है जहां करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे पहले पैनशरो की पूरी देनदारियां जो वर्षों से लंबित पड़ी है उनको दो तब जाकर जशन मनाओ इन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों के बगैर यह कहीं भी बाहर एक कदम भी नहीं चल सकते तब इनको डर लगता है कि उनकी सुरक्षा खतरे में है जैसे यह लोग सभी राजघरानों के में पैदा हुए आज वही पुलिस जवान अपनी मांगों के लिए सड़कों पर धक्के खा रहे हैं अपने हक को लेने के लिए जिन्होंने अपनी जबानी के 38, 40 साल रात दिन 24 घंटे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए और उनकी सुरक्षा करने दिन रात खड़े रहे तब भी इनकी आत्मा नहीं जाग रही है कि इनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है तब पता चले कि यह अकेले में बाहर आम जनता की तरह निकले मगर इन्हें तो सभी माननीय से लेकर मंत्री तक सुरक्षा चाहिए ताकि यह आम जनता में अपने ठाठ बाट प्रदाशित करें अपने लिए आर्थिक स्थिति ठीक है मगर जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिन-रात ईमानदारी से कार्यरत रहे उनके बारे इन्होंने चुपी साद रखी है। सभी विभागों के संगठन अब एकजुट हो गए हैं संयुक्त संघर्ष कमेटी का गठन किया गया है और 28 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है वह बिल्कुल सही है और पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन उनके साथ है और पूरा हमारा समर्थन इनको दिया जा रहा है अब सख्त एक्शन लेने की जरूरत है ताकि यह पेंशनरों की मांगों के प्रति चिरकाल निंद्रा में जाग सके।बैठक में संगठन के बारे में चर्चा की गई और एक जुटता वनाने और स्थाई वह अस्थाई मेंबरों केबारे प्रस्ताव पारित किया गया। पुलिस महानिदेशक से भी मांग की गई की कुछ समय पहले पुलिस हेड क्वार्टर शिमला में उनके समक्ष जो मांगे रखी गई थी उन पर जल्दी से विचार करके घोषणा की जाए जिन्होंने उन मांगों को स्वीकार करने का भरोसा दिया था। बैठक में शाम लाल ठाकुर सतपाल शर्मा जसवीर सिंह पाल निर्मल सिंह अर्जुन सिंह हरिराम नित्यानंद संतराम चंदेल पतराम दीपराम ठाकुर नागेंद्र ठाकुर दर्शन सिंह जगत सिंह चमन लाल प्रेम कंवर धर्म सिंह ठाकुर बेद‌ ठाकुर व‌ 75 सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Advertisement