January 14, 2026 8:00 pm

राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[adsforwp id="60"]

अर्की 

नागरिक चिकित्सालय अर्की में राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीएमओ डॉ. मुकता रस्तोगी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं में नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

फीमेल हेल्थ वर्कर सपना ठाकुर ने नवजात को गर्म रखने, समय पर स्तनपान, साफ–सफाई, संक्रमण से बचाव और टीकाकरण की नियमितता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद का पहला 28 दिन शिशु के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार शांडिल ने तंबाकू के दुष्प्रभावों व गर्भवती महिलाओं पर इसके ख़तरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को “Say No to Tobacco” का संदेश देते हुए तंबाकू छोड़ने को प्रेरित किया।

आशा वर्कर्स सुनीता बंसल, गीता कश्यप, उषा देव और सुनीता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में महिलाओं को नवजात देखभाल व तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply