राजकीय महाविद्यालय अर्की में एंटी ड्रग क्लब और रेड क्रॉस क्लब द्वारा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम एवं हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा तंबाकू मुक्त युवा कार्यक्रम 3 के अंतर्गत महाविद्यालय के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस अभियान में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों को प्रयोग के बाद फेके गए पैकेट, कागज इत्यादि को इकट्ठा किया गया और उन्हें जलाकर नष्ट कर दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों ने काफी रुचि दिखाई तथा ऐसे उत्पादों को बंद करने तथा उनका प्रयोग न करने के लिए विद्यार्थियों को सौहार्दपूर्ण संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को तंबाकू का प्रयोग न करने तथा अपने दोस्तों और सगे संबंधियों को भी तंबाकू की चीजों का बहिष्कार करने के लिए प्रोत्साहित किया । इस कार्यक्रम में एंटी ड्रग क्लब के समन्वयक डॉ हेमराज, रेड क्रॉस क्लब के समन्वयक डॉ संजीव कुमार, डॉ जितेंद्र ठाकुर एवं डॉ पारूल बेरी शामिल रहे।





