पी एम श्री शहीद कैप्टेन विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक टीएलएम प्रदर्शनी लगाई गई I
जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 तक के सभी विषयों के प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए I
इसके साथ ही बहारा विश्व विद्यालय से आए रिसोर्स परसन डॉ गगन कुमार एवं डॉ ईशान शर्मा ने छात्राओं को विषय विशेषज्ञ के रूप में विस्तृत जानकारी दी I
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत केरल और हिमाचल का लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया I साथ ही कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के लिए एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई I प्रधानाचार्या विमला वर्मा ने अपने सम्बोधन में को कहा की ऐसे कार्यक्रमों का लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे I






