December 15, 2025 11:18 am

महाराज पदम् देव सिंह स्टेडियम कुनिहार में एहसास क्लब कुनिहार द्वारा हिम एकादश सीजन -5 का हुआ आगाज ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से हिम एकादश क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 का शुभारम्भ किया गया।प्रतियोगिता में सेवा निवृत वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल ठाकुर ने शिरकत की ।एहसास क्लब के हरजिंदर ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्व० राजेश ठाकुर की स्मृति में आयोजित की जाती है ।राजेश का क्रिकेट के प्रति लगाव व समर्पण को याद करते हुए पिछले दो वर्षों से यह क्रिकेट प्रतियोगिता क्लब करवाता आ रहा है,जिससे उन की उपस्तिति को इस प्रतियोगिता में ज़िंदा रखने का प्रयास है ।
आज प्रतियोगिता के पहले मैच बी एंड बी व कोलका के मध्य खेला गया,जिसने
बी एन्ड बी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर मे 5 विकेट पर 156 रन बनाये जिसमे विकास ने सर्वाधिक 43 रनो की परी खेली।रवि ने 12 रन व हरीश ने 17 रन की पारी खेली।पियूष व तारा चंद ने 2,2 विकेट लिए व लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी कोलका की टीम दो विकेट खो कर निर्धारित 15 ओवर मे सिर्फ 123 रन ही बना सकी।
मुख्यातिथि अनिल ठाकुर ने ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों के लिए युवाओं को बधाई दी व अपनी तरफ से 11000 की सहयोग राशि क्लब को दी।
इस अवसर पर एहसास क्लब केअध्यक्ष दलजीत कंवर, राहुल कंवर,विनीत ठाकुर ,ऋषभ कंवर, सनी कंवर, मुकुल, अंकुर ठाकुर आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply