स्वच्छ खंड अभियान के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कुनिहार कंवर तन्मय सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सुरजपुर में आज स्वच्छता पख़्वाडे का शुभारम्भ किया गया | इसमें सभी पंचायतों को सूखे कचरे के संग्रहण हेतु कवर किया जाएगा, जो PWMU के संचालन के लिए इनपुट के रूप में उपयोग होगा। सभी पंचायत प्रतिनिधि, फील्ड स्टाफ, एनआरएलएम स्टाफ, एलआरपी, सीआरपी, महिला मंडल और स्वयं-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं व स्थानीय लोगों ने इस गतिविधि में भाग लिया।





