January 14, 2026 6:55 pm

रोगी कल्याण समिति अर्की प्रबंधक निकाय की बैठक हुई संपन्न,अस्पताल में कई नए कार्य किये जायेंगे शुरू

[adsforwp id="60"]

अर्की

वीरवार को रोगी कल्याण समिति प्रबंधक निकाय की बैठक संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता एस डी एम निशांत तोमर ने की जबकि विधायक संजय अवस्थी इस अवसर पर विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बैठक में गत वित्त वर्ष के आय व्यय पर चर्चा की गई ।
निर्माण लिया गया कि फार्मेसी अनुभाग कार्य व्यवस्था तथा ओपीडी पर्ची काउंटर एक ही स्थान पर होने से अत्यधिक भीड़ हो रही जिसके चलते मरीजों व कर्मचारीयों को कठिनाई होती है जिसके लिए ओपीडी पर्ची काउंटर को अन्य जगह स्थानांतरित किया जाएगा ।

निर्णय लिया गया की पार्किंग में यातायात की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थल को चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बैठक में अस्पताल प्रांगण में एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन आउटलेट में प्राप्त किराया की बढ़ोतरी पर भी चर्चा की गई।
बैठक में विधायक संजय ने अस्पताल में सोलर पैनल लगाने की बात कही तथा विद्युत विभाग को जल्दी इस पर कार्य करने की निर्देश दिए।
निर्णय लिया कि जल्द ही आउटसोर्स के आधार पर फोटो स्टेट मशीन लगाई जाएगी जिससे मरीज सहित तीमारदारों को बेहतर सुविधा मिल सके।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में स्पेशल वार्ड तथा अन्य आधुनिक उपकरणों को स्थापित करने के लिए अतिरिक्त भवनों का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए राजस्व विभाग के लिए 15 दिनों के भीतर डिमारकेशन करवाने के निर्देश दिये गए। इसके अलावा सेनेटरी कर्मी तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर रखने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप ,नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, कुलदीप सूद, बीएमओ मुक्ता रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply