पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की के वार्षिक समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने कराटे में अपना अच्छा प्रदर्शन कर नेशनल में सेलेक्ट हुए 8 बच्चों को प्रति बच्चा दस हजार देने प्रति और नेशनल में रहने की व्यवस्था करने के लिए अभिभावकों ने विधायक का आभार प्रकट किया गया। वहीं उपप्रधान तुलसी राम शर्मा ने भी प्रति बच्चा 3100 रु दिए है। अभिभावकों ने कहा कि जब बच्चों को इनाम दिए जाते हैं इससे बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है। इस मौके पर कोच संतोष कुमार ने सभी अभिभावकों की सराहना की और कहाकि बच्चों की इस उपलब्धि पर माता पिता का सहयोग मिला जिन्होंने पढ़ाई के साथ साथ छुट्टी के बाद कराटे क्लास में आने के लिये प्रेरित किया।





