February 17, 2026 11:40 am

बी एल स्कूल कुनिहार के स्काउट शिवम तंवर का राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में लेगा भाग

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एक स्काउट शिवम तंवर राष्ट्रीय स्तरीय डायमंड जुबली जंबूरी लखनऊ में लेगा भाग I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया है की उप स्कूल शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से विद्यालय से स्काउट शिवम् तंवर का चयन दी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19 वीं राष्ट्रीय स्तरीय डायमंड जुबली जंबूरी के लिए हुआ है जिसका आयोजन लखनऊ में 23 नवम्बर से 29 नबंबर तक किया जा रहा है । विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि यह विद्यालय के लिए बहुत गर्व का विषय है कि हमारे विद्यालय के छात्र शिवम् तंवर का चयन राष्ट्रीय जंबूरी के लिए हुआ है । उन्होंने शिवम् , स्काउट मास्टर संजय कुमार व गाईड कप्तान पिंकी कुमारी और सभी अध्यापक वर्ग को को बधाई दी और छात्र शिवम् को लखनऊ में होने वाली जंबूरी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने शिक्षा विभाग का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से बच्चो को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है । विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर ने भी स्काउट शिवम् तंवर को राष्ट्रीय स्तरीय डायमंड जुबली जंबूरी में चयन होने के लिए बधाई दी है I

Leave a Reply

Advertisement