कुनिहार
श्री सत्य साईं बाबा के पावन जन्म शताब्दी के उपलक्ष पर श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार द्वारा 20 नवंबर ज्येष्ठ गुरुवार को मानव सेवा ही ,माधव सेवा है के लक्ष्य को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को आयोजीत किया गया।इन कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया कि इसके अंतर्गत समिति के सभी सदस्य द्वारा गणपति एजुकेशन संस्थान कुनिहार में जाकर दिव्यांग बच्चों के सेवार्थ फल, मिठाई एवं वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आरंभ भजन संकीर्तन से हुआऔर कार्यक्रम के बाद में श्री सत्य साईं बाबा जी कीआरती की गई व उसके उपरांत शाम को कुनिहार के नजदीक सिहावा में स्थित असहाय एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त मातृशक्ति के सेवार्थ फल, मिठाई, वस्त्र एवं सुखे खाद्य पदार्थ वितरित किए गए । इन गतिविधियों में कुनिहार समिति के सभी सदस्यों ने अपना रचनात्मक एवं सक्रिय भूमिका निभाई l




