राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में मौखिक जांच शिविर (तंबाकू मुक्त स्वस्थ विद्यालय कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने की। इस अवसर पर दंत चिकित्सक कुलभूषण शर्मा ने 116 विद्यार्थियों के दांतों का चेकअप किया व दांतों की देखभाल के लिए टिप्स दिए। तंबाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत तंबाकू व नशीले पदार्थ से दूर रहने की सलाह दी। नशीले पदार्थ हमारे स्वास्थ्य के हर अंग को प्रभावित करते हैं और उनसे दूर रहने की सलाह दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू व सुरेंद्र कुमार ने स्वयंसेवियों से अपील की सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान से जागरूकता फैलाएं। कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन और उनकी स्वास्थ्य टीम का विशेष धन्यवाद किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य टीम से प्रोजेक्ट ऑफिसर नीलम, स्वास्थ्य सखी स्नेहलता, पूजा और सीता भी उपस्थित रहे।





