कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
विश्व हिंदू परिषद जिला दाडला घाट की बैठक कुनिहार में सम्पन्न हुई ।बैठक में लिए गए निर्णयों पर अधिवक्ता तुषार डोगरा प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने लोक निर्माण विश्राम गृह कुनिहार में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया,कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया,कि प्रदेश में हो रहे लव जिहाद ,लैंड जिहाद ,जनसंख्या जिहाद व दिन प्रति दिन प्रदेश में हो रहे अवैध मस्जिदों के निर्माण पर प्रदेश का कानून पंगु हो कर व मूक darshk बन कर एन सभी प्रकरणों को देख रहा है ।इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने जन जागरण अभियान पूरे हिमाचल प्रदेश सहित इस जिला के अंतर्गत भी आरम्भ किया है,जंहा पंचायत स्तर पर जा कर युवाओं को साथ लेकर नशा मुक्त हिमाचल को लेकर एक क्रम में आगे बड़ा जायेगा ।
डोगरा ने कहा,कि बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति का देवभूमि में स्वागत है ,परंतु यदि कोई अपनी पहचान छुपा कर हमारी भोली भाली बहन बेटियों को भगाने का काम करेगा ,तो वह स्वीकार नहीं होगा ।देवभूमि हिमाचल को शर्मसार होने से बचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद का हर एक कार्यकर्ता सजग है ।आने वाले समय में प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन होगा,ताकि सभी कानून जिस तरह पंगु हो चुके है उसको लेकर प्रशासन व सरकार को जगाया जा सके और अवैध मस्जिदों के निर्माणों पर रोक लग सके ।
प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने बताया कि इन सभी विषयों पर आगामी छह महीनों की विश्व हिंदू परिषद की बैठक रहती है वह इस बार 10 व 11 जनवरी 2026 को शिव तांडव गुफा कुनिहार में आयोजित होगी व जिसमे प्रदेश भर के चुनिंदा पदाधिकारी भाग लेंगे ।प्रेस वार्ता के दौरान दलीप सिंह विभाग मंत्री ,राम चंद पाल व अनिल कुमार भी मौजूद रहे।






