राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में 77वे राष्ट्रीय कैडेट कोर स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एनसीसी दिवस आयोजन लेफ्टिनेंट अरुण ठाकुर (एनसीसी ऑफिसर) और एनसीसी के कैडेट्स द्वारा पूर्ण किया गया। तथा इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के 32 अनुभवी (वयोवृद्ध), जो विभिन्न कोर और रेजिमेंटों से सेवानिवृत्त हुए है, वे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 48 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया ओर विभिन्न प्रकार के कार्यकमों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आए सभी अनुभवी दिग्गजों ने अपने अनुभव को साझा किए और कैडेट्स को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया । महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देती है।





