January 23, 2026 5:06 pm

राज कुमार पाल व आयुष पाल का अमेरिका स्पेशल ओलंपिकस बॉस्केटबॉल वर्ल्ड कप के लिए मुख्य कोच व खिलाड़ी रूप में चयन।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
पुरतो रिको अमेरिका में 3 दिसंबर, 2025 से 9 दिसंबर 2025 तक स्पेशल ओलंपिकस यूनिफाईड बास्केटबॉल 3×3 वर्ल्ड कप प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है जिसमें विश्व के अन्य देशों के साथ भारतीय टीम भी इस वर्ल्ड कप में भाग लेगी। यह जानकारी डुमैहर(अ )विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे विद्यालय के साथ-साथ पूरे हिमाचल के लिए बड़े गर्व की बात है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) में डीपीई के पद पर कार्यरत राज कुमार पाल स्पेशल ओलंपिकस भारत की बास्केटबॉल टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । इस बॉस्केटबॉल वर्ल्ड कप के लिए स्पेशल ओलंपिकस भारतीय यूनिफाइड टीम का प्रशिक्षण शिविर दिल्ली में 21 नवंबर , 2025 से 30 नवंबर, 2025 तक चल रहा है जिसमें राज कुमार पाल एक मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को खेल कौशल की बारीकियां सीखा रहे हैं । यूनिफाइड बास्केटबॉल की इस प्रतियोगिता में विशेष खिलाड़ियों के साथ सामान्य खिलाड़ी भी पार्टनर के रूप में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि स्थानीय विद्यालय डुमैहर के डी पी ई के साथ इस विद्यालय के 10+1 कक्षा के छात्र आयुष पाल का चयन भी इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आयुष पाल हिमाचल के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका इस वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ है। आयुष पाल भी आज कल दिल्ली में भारतीय टीम के साथ दिल्ली में कोचिंग कैंप में है। राज कुमार पाल पहले भी दो बार स्पेशल ओलंपिकस वर्ल्ड गेम्स जिसमें 2019 में दुबई (यूएई) तथा बर्लिन (जर्मन) 2025 में बास्केटबॉल टीम के साथ एक मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा बर्लिन (जर्मन) 2023 में भारतीय टीम ने उनके मार्गदर्शन में स्वर्ण पदक जीता था उन्हें इसी वर्ष भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा 5 सितंबर, 2025 को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार तथा हिमाचल सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार व भारत सरकार द्वारा मान्य प्राप्त संस्था से ” शान- ए -भारत” जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । प्रधानाचार्य ने बताया कि डुमैहर गांव के एक छोटे से इलाके से संबंध रखने वाले राज कुमार पाल की कड़ी मेहनत व लगन से तीसरी बार स्पेशल ओलंपिकस भारत की टीम के साथ उनका एक मुख्य प्रशिक्षक के रूप में चयन हुआ है। वह हिमाचल के पहले ऐसे प्रशिक्षक बन गए हैं जो एक मुख्य प्रशिक्षक के रूप में ग्रीष्मकालीन खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का तीसरी बार प्रतिनिधित्व करेंगे। राज कुमार पाल व आयुष पाल की यह उपलब्धि न केवल डुमैहर, सोलन के लिए बल्कि पूरे हिमाचल के लिए भी गर्व की बात है। राज कुमार पाल व आयुष पाल को चयनित होने पर डुमैहर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित, समस्त स्टाफ, एसएमसी प्रधान व सदस्यों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply