December 11, 2025 4:33 am

दिव्यांगजनों के अधिकार पर गणपति एजुकेशन सोसायटी में विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कार्यक्रम आयोजित ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन तथा गणपति एजुकेशनल सोसाइटी कुनिहार ने दिव्यांगजनों के अधिकारों के विषय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला न्यायिक प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर तथा PLV रोशन लाल बंसल ने भाग लिया सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया तदुपरांत संस्था के डायरेक्टर  रोशन लाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को संस्था द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में विभिन्न शिवरों की विस्तृत जानकारी दी तदुपरांत उन्होंने स्थानीय स्तरीय समिति जिला सोलन द्वारा कानूनी संरक्षण बनाने पर ब्यौरा दिया तदुपरांत PLV रोशन लाल बंसल जी ने दिव्यांग परिवारों के लिए मुक्त न्यायिक सहायता के बारे में जानकारी दी अंत में  भीम सिंह ठाकुर अधिवक्ता ने दिव्यांगों के लिए विभिन्न कानून के तहत विभिन्न अधिकारों की जानकारी दी जिसमें मुख्यतः जीने का अधिकार ,चिकित्सा ,इलाज, सामाजिक सुरक्षा, गुड टच बेड टच ,कानूनी विधिक सहायता इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर लगभग 80 लोगों ने भाग लिया इनमें मुख्यतः दिव्यांगजन ,उनके परिजन ,समुदाय सदस्य, समाजसेवी ,संस्था का स्टाफ उपस्थित थे अंत में उपस्थित लोगों के लिए जलपान का प्रबंध किया गया

Leave a Reply