December 15, 2025 10:49 am

एक करोड़ की लागत से बनेगा पट्टा ब्लॉक का अपना स्थायी कार्यालय

[adsforwp id="60"]

पट्टा महलोग बद्दी
पवन कुमार सिंघ

पट्टा ब्लॉक को जल्द ही अपना नया ब्लॉक कार्यालय भवन मिलने जा रहा है। विधायक रामकुमार चौधरी ने प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की और पट्टा ब्लॉक मुख्यालय के नए भवन के लिए अनुमान राशि सहित मांग-पत्र सौंपा। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने तत्काल सकारात्मक जवाब देते हुए आश्वासन दिया कि बहुत जल्द एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी जाएगी, जिससे भवन के दो तल पूर्ण रूप से बन सके और ब्लॉक कार्यालय पूरी तरह चालू हो सके। नए भवन के बनने से न केवल ब्लॉक स्तर की सभी सेवाएँ एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र के विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। विधायक रामकुमार चौधरी ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह धनराशि जारी होने से पट्टा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।

Leave a Reply