कुनिहार
एंटी चिट्टा ड्राइव के अंतर्गत छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में प्रधानाचार्य हेम राज गोड़ की अध्यक्षता में नशा निवारण समिति का गठन किया गया ।समिति में पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त कुनिहार जनपद के पंचायत प्रतिनिधियों सहित युवक मंडल ,महिला मंडल,पेंशनर्ज संघ एवं एनजीओ प्रतिनिधियों को शामिल किया गया ।इस दौरान क्षेत्र में दिन प्रति दिन बढ़ते नशे के कारोबार व इसके नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा की गई ।चिट्टा प्रयोग के युवाओ में बढ़ते प्रचलन के रोकथाम के लिये सभी को जागरूक करने पर बल दिया गया।नशे कारोबारियों या इस प्रकार के नशे का उपयोग करने वालो की या संधिकता संबंधित किसी भी तरह की जानकारी को तुरंत पुलिस को सूचित करने का आह्वाहन किया गया ।इस दौरान नशे के कारण बच्चों के गिरते हुए स्वास्थ्य व अन्य कार्यो में अनिच्छा पर स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा विचार रखे गए ,तो वही पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा भी नशे के खिलाफ इस मुहिम पर महत्वपूर्ण पक्ष रखा गया ।
इस दौरान बैठक में हेम राज गोड़,सुरजीत सिंह ,कविता कोशल ,रोहित जोशी ,इन्द्र पाल शर्मा ,ललिता ,बलविंदर कौर ,निकिता ,अरुणा शर्मा ,कृष्ण चंद ,सुरेंद्र कुमार ,अंजलि शर्मा ,योगेश जोशी आदि शामिल हुए ।





