December 11, 2025 5:49 am

अर्की महाविद्यालय में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

[adsforwp id="60"]

राजकीय महाविद्यालय अर्की में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग के समन्वयक डॉ मस्तराम टचिंग फैकल्टी से देवेंन शर्मा खेमराज सुमन शर्मा नीरज शर्मा तथा महाविद्यालय का स्टाफ एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कंप्यूटर लिटरेसी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन ए आई और रोबोटिक विषय पर प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में हिमांशी प्रथम गीतांजलि द्वितीय स्थान पर रही।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अजीत रक्षित काव्य कपिल ने प्रथम तथा मानसी दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में डिंपल मानसी दीपिका ने क्रमशः पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इमेज इल्यूजन प्रतियोगिता में मयंक पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम व हिमानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर साक्षरता बहुत महत्वपूर्ण है आज हर एक क्षेत्र में कंप्यूटर के माध्यम से पेपरलेस कार्य किया जा रहा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से मानव जीवन अत्यधिक सरल और सुगम बन रहा है वही साइबर क्राइम जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए भी कंप्यूटर साक्षरता बहुत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply