संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष अर्की खंड के अध्यक्ष गंगाराम की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करने का प्रण लिया गया इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर चरणदास बंसल संगठन सचिव प्रदेश, ओम प्रकाश भाटिया संयुक्त सचिव संगठन, हिमाचल प्रदेश राकेश चौहान उपाध्यक्ष, करमचंद, दीपक गजपति, दिनेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित हुए और सभी ने बाबा साहब के योगदान को स्मरण किया।





