January 23, 2026 4:50 pm

कोटलानाला में सड़क हादसे में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो कारों और एक स्कूटी पर पलट गया।

[adsforwp id="60"]

सोलन के कोटलानाला में पुलिसथाने से कुछ दूरी पर एक सड़क हादसा देर रात पेश आया जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकरसड़क किनारे खड़ी दो कारो और एक स्कूटी पर जा गिरा । ट्रक में राशन लोड था जो कि सोलन की तरफ से राजगढ़ की ओर जा रहा था जैसे ही ट्रक कोटलानाला पहुंचा तो अनियंत्रित होकर दो कारों और एक स्कूटी पर जा गिरा कारसवार लोगों ने इस हादसे से कुछ मिनट पहले ही कार को यहां पर खड़ा किया था और अपने घर गए थे वही एक व्यक्ति स्कूटी पर बैठा हुआ था जिसकी टांगों में भी चोट आई है वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही अमल में लाई है। घायल व्यक्ति का सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल इलाज चल रहा है हादसे के क्या कारण रहे पुलिस जांच कर रही है ।

Leave a Reply