February 17, 2026 11:36 am

बी.एल. स्कूल कुनिहार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सम्मपन्न

[adsforwp id="60"]

कुनिहार

बी.एल. स्कूल कुनिहार में बुधवार को बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य मूल्यांकन हेतु एक चार दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बीएमओ अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन दिनांक 8 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक किया गया I स्वास्थ्य विभाग से विशेष रूप से पहुँची मेडिकल टीम ने स्कूल के कक्षा नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक 778 छात्र-छात्राओं का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य था—बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, संभावित बीमारियों का समय रहते पता लगाना तथा उनके समग्र शारीरिक विकास को सुनिश्चित करना। स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया सुबह प्रार्थना सभा के पश्चात शुरू हुई। डाक्टर दीपिका व् उनकी की टीम ने तय क्रम के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें कीं। सबसे पहले बच्चों की ऊँचाई, वजन दर्ज किया गया, जिससे उनके शारीरिक विकास की स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके। इसके पश्चात दृष्टि परीक्षण किया गया, जिसमें कई बच्चों को हल्की दृष्टि समस्याओं के संकेत मिले और उनके अभिभावकों को उचित उपचार कराने की सलाह देने हेतु नोट तैयार किए गए। इसके साथ सभी बच्चों का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन स्तर तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया I डॉक्टरों ने बच्चों को रोजाना दो बार ब्रश करने, मीठे पदार्थों का कम सेवन करने और समय-समय पर दंत परीक्षण करवाने की सलाह दी। । डॉ. दीपिका ने स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों को संतुलित आहार, व्यायाम तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नियमित जांच से बच्चों में पोषण संबंधित समस्याओं, दृष्टि दोष, दंत रोग और अन्य स्वास्थ्य चिंताओं का शुरुआती चरण में पता चलता है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पाता है। उनके अनुसार, स्कूलों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है। डाक्टर दीपिका ने सभी बच्चों की नशा निवारण , चिट्टा रोकथाम की काउंसलिंग भी I सभी बच्चों को नशे से दूर रहने व् उसकी रोथाम केसे की जाये इसका ज्ञान साँझा किया I बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और चिकित्सकों द्वारा दी गई सलाह को ध्यानपूर्वक सुना। स्कूल प्रबंधन की ओर से गोपाल शर्मा ने डॉ. मुक्ता रस्तोगी एवं उनकी संपूर्ण टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बी.एल. स्कूल सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु समर्पित रहा है और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ऐसे शिविर आगे भी नियमित तौर पर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस सफल आयोजन के बाद स्कूल परिसर स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक प्रयास करार दिया।

Leave a Reply

Advertisement