अर्की
राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपिपलू ने 16 दिसम्बर मंगलवार को अपना 24वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि राकेश वर्मा (मैनेजिंग डायरेक्टर शूलिनी प्रिंट पैक)सोलन रहे। मुख्यातिथि द्वारा विद्यालय को इक्यावन हजार की राशि दी गयी ।इस समारोह को स्कूल प्रबन्धन समिति व क्षेत्रवासियों द्वारा निजी स्तर पर आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती की कार्यवाहक प्रधानाचार्या विजय चंदेल, अधिक्षक जयदेव गौतम व उनके स्टाफ सदस्य रेड क्रास सोसायटी (हि०प्र०) पैटर्न डा० लेख राज कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय पाठशाला के प्रभारी लुद्र दत्त द्वारा वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यकम में बच्चाें द्वारा अनेक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। व नाट्य रूपांतर के जरिये समाज को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों को उपस्थित लोगो द्वारा सराहना की गई। इस कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत भूमती योगेश गौतम उप प्रधान ग्राम पंचायत भूमती, ग्राम पंचायत बडोग के उप प्रधान धर्म सिंह चौधरी BDC सदस्य शशिकांत । व्यापार मंडल भूमती के अध्यक्ष ललित सेन लेख राम (समाजसेवी)। स्थानीय पाठशाला के प्रभारी लुद्र दत्त प्रा०पा० के मुख्यध्यापक व माध्यमिक पाठशाला की अद्यपिका अनीता कुमारी ,शास्त्री चन्द्र प्रकाश व कला अध्यापक रत्न लाल व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।





