दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए पौधों का रख रखाव किया। एनएसएस प्रभारी डॉ जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी पौधों का रख रखाव समय समय पर स्वयंसेवियों द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में भी सफाई अभियान चलाया।





