January 23, 2026 4:48 pm

बड़ोन गांव की दिव्या ने नर्सिंग ऑफिसर बन कर जिला सोलन का नाम किया रोशन ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अर्की क्षेत्र के छोटे से गांव बड़ोण में एक साधारण परिवार में जन्मी दिव्या वर्मा ने नर्सिंग आफिसर बनकर क्षेत्र सहित सोलन जिला का नाम रोशन किया है। दिव्या एम्स बठिंडा में अपनी सेवाएं देंगी। उसकी नियुक्ति पर उसके परिवार, क्षेत्र सहित पूरे सोलन जिला में खुशी की लहर है।
अर्की के बड़ोण गांव, डाकघर सेवड़ा चंडी की दिव्या वर्मा को बचपन से ही कुछ कर दिखाने का शौक था। उसके पिता सरकारी सेवा में हैं जबकि माता आशा वर्कर हैं। साधारण परिवार में पैदा हुई दिव्य वर्मा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) से की। उसने जीव विज्ञान में जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके बाद उसने महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी सोलन से 4 वर्षों की नर्सिंग डिग्री प्राप्त की। डिग्री पूरी करने के बाद दिव्या ने नर्सिंग आफिसर के लिए परीक्षा दी और उसमें उसने ऑल इंडिया लेवर पर 1346वां रैंक प्राप्त किया। वहीं, अब दिव्या वर्मा का चयन एम्स बठिंडा में नर्सिंग आफिसर हुआ है। उसकी उपलब्धि उसके परिजन, क्षेत्रवासी व सोलन जिलावासियों में खुशी की लहर है और उन्होंने उसे अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply