कुनिहार
प्रदेश के कुछ मुठ्ठी भर स्वार्थी पेंशनरों के द्वारा सरकार के संरक्षण में जिला बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित किया गया कार्यक्रम फ्लॉप शो रहा स्थानीय मंत्री वपूर्व मंत्री तथा स्थानीय प्रशासन के पूरे प्रयास के बाद भी नाममात्र लोग शामिल हुए उसने पेंशनर कम और कांग्रेस के लोग शामिल थे। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश संघर्ष समिति के महा सचिव इंदर पाल शर्मा ने कहा कि इस से अधिक संख्या अकेले जिला ऊना में संयुक्त संघर्ष समिति की थी।उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति में शामिल सभी 18संगठनों के द्वारा पूरे प्रदेश के हर जिला में पेंशनरों ने भरी संख्या में पेंशनर दिवस मनाया। घुमारवीं में मुख्य मंत्रीने कोई नई घोषणा नहीं की केवल वही बाते कहीं जो धर्मशाला में हमे बुलाकर कही थी।शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री के द्वारा तथा कथित स्वयंभू सरकारी दरबारी मुठ्ठी भर पेंशनरो को जायंट फ्रंट बताना प्रदेश के पेंशनरों के साथ भद्दा मजाक है और एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत प्रदेश के प्रमुख 18संगठनों के लाखों पेंशनरों के एकमात्र विशाल ज्वाइंट फ्रंट में फुट डालने का काम मुख्य मंत्री ने किया है जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।धर्मशाला में धरना प्रदर्शन के बाद मुख्य मंत्री ने एक हफ्ते में संयुक्त संघर्ष समिति को वार्ता के लिए बुलाए की बात कही थी ।शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री ने वादा खिलाफी करके पेंशनरों को चुनौती दी है हम इसे स्वीकार करते हैं।संघर्ष समिति की जल्दी ही बैठक बुलाकर आगामी संघर्ष की घोषणा की जाएगी और सरकार के साथ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी । प्रेस वार्ता में ओम प्रकाश गर्ग,गोपाल कृष्ण शर्मा,सुशील शर्मा,राजेश जोशी जगदीश चंदेल चेत राम तंवर उपस्थिति रहे।





