January 23, 2026 5:22 pm

कोटला नुम्हाल में नशा उन्मूलन के तहत एन्टी चिट्टा रैली जा आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला नुम्हाल में नशा उन्मूलन को लेकर एक सराहनीय पहल करते हुए आशा कार्यकर्ता अनिता गौतम के नेतृत्व में महिला मंडल कोटला नुम्हाल एवं महिला मंडल कोटला नुम्हाल दयोठी की महिलाओं ने तंबाकू मुक्त अभियान व एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के माध्यम से महिलाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण और पर्यावरण स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। महिला मंडल प्रधान भावना शुक्ला ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में लज्जा गौतम, चंपा गौतम, तरुणा शुक्ला, पूर्णिमा शुक्ला, रीता गौतम, रजनी गौतम, नीलम गौतम, गीता गौतम और कृष्णा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply