चंडी सोलन
पवन कुमार सिंघ
वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में आज आरटीओ सोलन एवं नालागढ़ संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों पर हिमाचल लोक संपर्क विभाग के सौजन्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया l नुक्कड़ नाटक में कॉलेज संगीत विषय के अध्यापक नितिन तोमर और उनके साथ आए हुए कलाकारों ने इसके माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमो की विस्तृत जानकारी वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीओ , कॉलेज के बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ को प्रदान की गई l नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मंच से यह संदेश देने का भरसक प्रयास किया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का सभी को सदैव पालन करना चाहिए , जिससे सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बहुत बहुत कम हो जाती है l सड़क पार करते हुए ज़ेबरा क्रॉसिंग का प्रयोग करना चाहिए l दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्यक पहनना चाहिए l इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा ने भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों पर अपने विचार सभी के साथ साझा किए l इस अवसर पर वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ के सदस्य सम्मिलित रहे l




