कुनिहार
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सोलन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग मेला सत्र का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार, एसवीएन स्कूल कुनिहार, गुरुकुल स्कूल कुनिहार तथा विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में हिटबुल्सआई नॉलेज सिस्टम्स लिमिटेड, बहरा विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, आईसीएफएआई विश्वविद्यालय देहरादून, शूलिनी विश्वविद्यालय एवं शेड्स कॉलेज सोलन शामिल रहे।
सभी मार्गदर्शकों ने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।





