January 23, 2026 5:02 pm

नई चेतना राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बेडर भवन अर्की में लैंगिक समानता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

नई चेतना राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बेडर भवन अर्की में लैंगिक समानता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएलएफ अध्यक्ष रोशनी भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में अधिवक्ता नीलम शर्मा ने महिलाओं के अधिकारों बारे जानकारी दी। थाना प्रभारी अर्की धनश्याम शर्मा ने सभी महिलाओं को नई चेतना 4.0 की शपथ दिलाई व नशे के बचाव व नशे से अपने बच्चों को व आसपास के माहौल पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने बारे जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ प्रियंका चौधरी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कन्या भ्रूण हत्या पर बताया, बच्चों के विकारों पर जागरूक किया व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना पर विस्तार में जानकारी दी। जिसमें बच्चों की निःशुल्क जांच पर जानकारी दी। किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार ने लिंग समानता व महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा व पुरुषों पर होने वाले प्रभावों बारे जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष रोशनी भारद्वाज ने कहाकि एक महिला ही है जो मकान को घर बनाती है। उन्होंने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर होने बारे कहा। अंत मे उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर बीडीओ आफिस कुनिहार से एलएसईओ कमलेश कुमारी, मिशन एग्जीक्यूटिव नॉनफार्म वंदना ठाकुर, मिशन एग्जीक्यूटिव फॉर्म अमित गौतम, एरिया कोडिनेटर अनिल चौहान, एमआई एस कार्यालय सहायक नीरज ठाकुर व लगभग 200 महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply