January 23, 2026 5:23 pm

कोटखाई में सड़क हादसा,एक युवक की मौत,पांच घायल

[adsforwp id="60"]

शिमला जिला को कोटखाई में एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल है। घायलों का उपचार आईजीएमसी में चला है। हादसा कोटखाई तहसील के तहत बाघी में हुआ है। यहां पर बागी से नारकंडा की ओर जा रही एक ऑल्टो (HP-64-7845) हादसे की शिकार हो गई। कार में छह लोग सवार थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो युवतियां और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए IGMC शिमला भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान सूरज पुत्र ज्ञान चंद, निवासी बंदला, कंडाघाट के रुप में हुई है। जबकि कदल पुत्र गीता राम निवासी गांव मझाठ, अर्की , चेतन पुत्र स्व. राजेश गांव कुनिहार, अर्की , पलक पुत्री राम स्वरुप निवासी दावता , कसौली , पारुल पुत्री आन्नद निवासी डुमहैर , वाकनाघाट (कंडाघाट) व हर्ष पुत्र श्रई नरपत निवासी भूमती , अर्की घायल है। सभी घायलों को उपचार के लिए पहले ठियोग असप्ताल लाया गया जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

Leave a Reply