February 17, 2026 11:44 am

मंजयाट में लक्ष्य बीएड कॉलेज में फ्रेशर पार्टी ‘संगम’ का भव्य आयोजन

[adsforwp id="60"]

अर्की,28 दिसंबर :- लक्ष्य बीएड कॉलेज मंजयाट में नवागत प्रशिक्षुओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी ‘संगम’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित, पूर्व प्रधानाचार्य तथा विख्यात हिंदी साहित्यकार व आलोचक डॉ. हेमराज कौशिक ने मुख्यतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह को गौरवान्वित किया।
मुख्यतिथि के कॉलेज परिसर में आगमन पर लक्ष्य परिवार की ओर से लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रेम गुप्ताव निदेशक आकाश गुप्ता ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत डॉ. हेमराज कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्यतिथि डॉ. हेमराज कौशिक ने नवागत प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण केवल डिग्री प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह समाज निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक आदर्श शिक्षक वही होता है जो ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, नैतिकता और मानवीय मूल्यों को भी विद्यार्थियों तक पहुंचाए। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुशासन, निरंतर अध्ययन और नवाचार को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षक को तकनीक और संवेदनशीलता—दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लक्ष्य शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या विभा सिंह ने मुख्यतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि ‘संगम’ कार्यक्रम का उद्देश्य नए और पुराने प्रशिक्षुओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य संस्थान का निरंतर प्रयास रहा है कि यहां से निकलने वाला प्रत्येक प्रशिक्षु न केवल एक कुशल शिक्षक बने, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी समाज में अपनी पहचान स्थापित करे।
वहीं कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. विभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि फ्रेशर पार्टी नवागत विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, लोकनृत्य, एकल गीत, कवितापाठ और लघु नाटिका के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। हिमाचली संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों ने विशेष सराहना दी।
इस मौके पर हितेश को मिस्टर फ्रेशर तथा को कविता मिस फ्रेशर मनन मिस्टर पर्सनेलिटी अर्चना मिस पर्सनेलिटी चुना गया ।
इस अवसर पर लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मंजयाट की प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम गुप्ता, लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की की प्रधानाचार्य वीना गुप्ता सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Advertisement