January 23, 2026 5:42 pm

वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

[adsforwp id="60"]

चंडी सोलन
पवन कुमार सिंघ

वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ पाठशाला परिसर में किया गया l इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सभागार में किया गया l इस अवसर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी रामकुमार ने शिरकत की l इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ,ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर ,ग्राम पंचायत प्रधान दाड़वा के प्रधान रमेश ठाकुर, किशनगढ़ उपतहसील के नायब तहसीलदार सूरत सिंह , प्रधानाचार्य , कार्यवाहक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दर्शन शर्मा , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ववासी मुकेश कुमार , सतीश कुमार प्रधान ग्राम पंचायत बदलग ,हेमा कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत बुगार, हेमचंद् थलीयारी , राम रतन , कमलेश शर्मा इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे l कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया l स्कूल प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l उसके उपरांत विद्यार्थीओ द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का गायन हुआ l इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभागार में सभी का मन मोह लिया l इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भांगड़ा , हिमाचली नाटी एवं गिद्दा ,एकल नृत्य सामूहिक नृत्य , शिक्षाप्रद एकांकियां प्रस्तुत की l इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक प्रतिवेदन को पड़ा, जिसके माध्यम से उन्होंने वर्ष भर की स्कूल की शैक्षिक एवं अशैक्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी सभी को प्रदान की l कार्यक्रम मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया और साथ ही कड़ी मेहनत कर अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आवाहन किया l मुख्य अतिथि चौधरी रामकुमार ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए₹20000 की राशि देने की घोषणा मंत्री की l इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने भी अपने विचार रखें l कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल के वर्ष भर शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया l इस कार्यक्रम में वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के साथ-साथ शिक्षण महाविद्यालय चंडी के समस्त स्टाफ के सदस्य , अभिभावक ,विद्यार्थी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l

Leave a Reply