कुनिहार
21ओर 22-12-2025 को भारतीय राज्य पैंशन महासंघ का दो दिवसीय चतुर्थ अधिवेशन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित किया गया था,जिसमें पैंशनरो को आने वालीं समस्याओं के ज्वलंत ओर दीर्घकालिक विशेष मुद्दों पर गम्भीर सार्थक ओर निर्णयाक चर्चा हुई ।
केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी महंगाई भत्ता राहत को समस्त राज्यों में तत्काल से ओर समान दर पर लागू करना,वरिष्ठ नागरिकों को जहाज़ ओर रेलवे में रियायत किराए को को पुनः शीघ्र बहाल करना, प्रत्येक चार वर्षों में पैंशनरो को भारत भ्रमण के लिए एलटीसी सुविधा प्रदान करना,कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की न्युनतम पेंशन 10.000 रुपये प्रतिमाह करना,अधिवेशन में 22 राज्यों के एक हज़ार से अधिक पैंशनरो ने भाग लिया ।
अधिवेशन में महासंघ के चुनाव भी करवाए गए ।चुनाव में सी एच सुरेश (केरल)को पुनः भारतीय राज्य पैंशन महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है ।प्रत्येक राज्यों से महासंघ में पैंशनरो को लिया गया ।हिमाचल प्रदेश से घन श्याम शर्मा को भारतीय राज्य पैंशन महासंघ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मा नंद जी को महामंत्री,आर पी जोशी जिला सोलन से ओर बल राम पूरी जी को कांगड़ा से राष्ट्रीय कार्यकारिणी मैं मनोनीत किया गया।





