January 23, 2026 5:40 pm

अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा कोटलु पंचायत के गांव सेरा में जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट 

अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से कोटलु पंचायत के गांव सेरा में जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण, उसके उचित उपयोग तथा रखरखाव के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति विभाग अर्की के जयदेव उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त एसएमएस मनोज शर्मा मौजूद रहे। मनोज शर्मा ने उपस्थित लोगों को जल के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पानी के बिना कृषि करना लगभग असंभव है। उन्होंने खेतों में बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी की जांच को आवश्यक बताया। मुख्य अतिथि जयदेव ने पानी की गुणवत्ता से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं तथा मौके पर पानी के नमूनों की जांच भी की। उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और उनमें जल स्तर बनाए रखने के लिए आवश्यक गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन और नाबार्ड के सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न जलागम परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, जलागम समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधियों सहित करीब 200 लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply