(अर्की) नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 2 के सुमेध शर्मा पदोन्नत होकर एच.ए.एस. अधिकारी बने हैं। उनके माता व पिता शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे जो आज इस दुनिया में नहीं है। सुमेध बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहते थे। वर्तमान में वे जिला राजस्व अधिकारी के पद पर शिमला में तैनात हैं । इससे पूर्व वे अध्यापक,नायब तहसीलदार, तहसीलदार व जिला राजस्व अधिकारी के पद पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में अपनी सेवायें दे चुके हैं । उनके एच. ए. एस. बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।





