चंडी
पवन कुमार सिंघ
नव वर्ष 2026 आगमन से पूर्व एक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रांगण में किया l जिसमें बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं , वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के समस्त सदस्यों ने डीजे पर पंजाबी भांगड़ा ,हिमाचली लोक नृत्य , नाटी की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर के नव वर्ष 2026 का भरपूर स्वागत किया l इस अवसर पर कॉलेज संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा , प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा एवं कॉलेज प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा ने सभी को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की l इस अवसर पर वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी के विद्यार्थियों ने भी पाठशाला परिसर में अपनी मनमोहन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी l इस अवसर पर स्कूल एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ के सदस्य ने इस कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर नव वर्ष का स्वागत किया l




