January 14, 2026 6:47 pm

प्रदेश हेडमास्टर कैडर ऑफिसर एसोसिएशन जिला सोलन इकाई द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव का प्रदेश के 779 विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की पदोन्नति किए जाने पर आभार किया गया प्रकट

[adsforwp id="60"]

प्रदेश हेडमास्टर कैडर ऑफिसर एसोसिएशन जिला सोलन इकाई की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा शिक्षा सचिव प्रदेश सरकार राकेश कंवर का प्रदेश के 779 विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की पदोन्नति किए जाने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया है। एसोसिएशन के जिला प्रधान हरीश गुप्ता, जिला महासचिव मोहनलाल पंवर, जिला वित्त सचिव लच्छी राम ठाकुर एवं समस्त जिला कार्यकारिणी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह निर्णय शिक्षक वर्ग की एक लंबे समय से लंबित एवं बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे प्रदेश सरकार ने सकारात्मक, संवेदनशील एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति अभियान से न केवल प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि विद्यालयों में प्रशासनिक सुदृढ़ता आएगी तथा हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। यह निर्णय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदम है। प्रदेश हेडमास्टर कैडर ऑफिसर एसोसिएशन, जिला सोलन, प्रदेश सरकार के इस जनहितकारी निर्णय के लिए पुनः आभार व्यक्त करती है तथा आशा प्रकट करती है कि भविष्य में भी शिक्षक हित एवं शिक्षा सुधार से जुड़े निर्णय इसी प्रकार निरंतर लिए जाते रहेंगे।

Leave a Reply